स्मार्ट निवेश जागरूकता कार्यक्रम का डायट सिद्धार्थनगर में हुआ आयोजन

सिद्धार्थनगर। डायट सिद्धार्थनगर में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के निर्देशन में श्वित्तीय साक्षरता सलाहकार निकाय उद्यम विशेषज्ञ, नई दिल्ली, एनसीआरश् के द्वारा स्मार्ट निवेश जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के संदर्भदाता आलोक थे। इस कार्यक्रम में डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं को भविष्य के लिए रुपये बचाने और निवेश करने से सम्बंधित सत्र का आयोजन हुआ। साथ ही निवेश से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया स ये कार्यक्रम प्राचार्य उमेश कुमार त्रिपाठी एवं वरिष्ठ प्रवक्ता लाल जी पाण्डेय के कुशल निर्देशन में किया गया। इस कार्यक्रम में सतीश कुमार धवन, महेंद्र कुमार यादव, श्रवण अग्रहरि, मंजुला यादव, मोहम्मद युनुस, फुरकान अहमद, अनिल बिन्द, पंकज कुमार, अनुराग श्रीवास्तव, धर्मेंद्र, प्रतिभा सिंह, अंजना आदि प्रवक्ता एवं एच.पी.पी.आई. के सदस्य हेमन्त कुमार, अभिषेक पाल आदि उपस्थित रहे।




