गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अग्निकांड राहत योजना के तहत 14 किसानों को मिला मुआवजा, 1.10 लाख रुपये के चेक हुआ वितरित

दैनिक बुद्ध का संदेश
डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। शाहपुर स्थित नवीन फल मंडी परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना 2026 के तहत 14 किसानों को कुल 1 लाख 10 हजार 532 रुपये के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन नवीन मंडी समिति परिसर में किया गया, जिसमें किसानों को राहत राशि प्रदान कर सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है और योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। अब किसानों को सहायता राशि सीधे बैंक खाते या चेक के माध्यम से मिल रही है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई है।उन्होंने बताया कि पूर्व में अग्निकांड जैसी घटनाओं में किसानों को कोई सहायता नहीं मिल पाती थी, लेकिन अब इस योजना के माध्यम से प्रभावित किसानों को आर्थिक राहत दी जा रही है।चेक वितरण के दौरान ग्राम धनुआडीह उर्फ हजिरवा के दिलीप कुमार, चौखड़ा के कृष्ण राम, बढ़या के राम शंकर, तेंदुहार के राधेश्याम सिंह, पेडरियाजीत के विजयपाल, अंकुल दुबे सहित 10 किसानों, कुल मिलाकर 14 किसानों को राहत राशि प्रदान की गई।इस अवसर पर एसडीएम राजेश कुमार और मंडी सचिव राजेश कुमार सिंह ने भी किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। मंडी सचिव ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी उपज को अधिकृत केंद्रों पर ही बेचें, जिससे उन्हें उचित मूल्य मिल सके।कार्यक्रम में तहसीलदार रविकुमार यादव, मंडी निरीक्षक रमेशचंद्र वर्मा, नंद कुमार तिवारी व लवकुश ओझा, लालजी शुक्ला, बब्बू पाठक आदि सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!