शोहरतगढ़ समय माता मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों ने किया प्रसाद ग्रहण

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शनिवार को शोहरतगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध समय माता मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में प्रसाद की तैयारियां शुरू हो गई थीं। विधि-विधान से पूजन-अर्चन के उपरांत मंदिर कमेटी द्वारा भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसमें लगभग 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।वहीं, शुक्रवार की सायंकाल क्षेत्र के व्यवसाई अशोक कुमार मद्धेशिया (पारा वाले) सहित दर्जनों श्रद्धालुओं के सहयोग से भिरंडा स्थित समय माता मंदिर में भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, प्रसाद ग्रहण किया और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, उत्साह और धार्मिक वातावरण देखने को मिला। भंडारे के दौरान व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया।इस अवसर पर कमलेश गुप्ता, डब्लू अग्रहरि, उमेश अग्रहरी, अशोक अग्रहरि, मनोज अग्रहरि, शीतल कसौधन, मदन गौड़, अमन ठाकुर, नीलेश वर्मा, मोहित तिवारी, गौरव श्रीवास्तव, नवनीत कश्यप, नंदू गौड़, गोपी रूंगटा, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, अशोक कुमार मद्धेशिया (पारा वाले), जीतेन्द्र प्रताप सिंह, अखिलेश उपाध्याय, आशीष कौशल, विवेक मद्धेशिया, राणा प्रताप सिंह, वरुण सिंह, वीरू मद्धेशिया, राजकुमार मोदनवाल, कमलेश कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, महावीर वर्मा, अनूप कसौधन, कुश कुमार मोदनवाल, वीरेंद्र गौड़, सुरेश कसौधन, छोटू गौड़, रामसेवक गुप्ता, राममिलन चौधरी, अजय वर्मा, रिंकू वर्मा, दिलीप वर्मा, नवीन मित्तल, बबलू गौड़, रुपेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।




