गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ईद व नवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई गश्त

दैनिक बुद्ध का संदेश
कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर। ईद और नवरात्रि पर्व एक साथ पड़ने के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आ रहा है। दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कस्बों और गांवों में गश्त बढ़ा दी गई है। गुरुवार शाम नेपाल सीमा से सटे कस्बा अलीगढ़वा में एसडीएम सदर कल्याण सिंह मौर्य और सीओ सदर विश्वजीत शौर्यन के नेतृत्व में पैदल गश्त की गई। इस दौरान लोगों को सुरक्षा और शांति व्यवस्था का भरोसा दिलाया गया। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की और दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के निर्देश दिए। नियमों का उल्लंघन करने पर कुछ वाहनों का चालान भी किया गया। अधिकारियों ने कस्बावासियों से आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की और अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। गश्त के दौरान कोतवाली प्रभारी संतोष तिवारी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं थाना चिल्हिया क्षेत्र में प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ चिल्हिया, कपिया और गौरा बाजार में पैदल गश्त की। उन्होंने लोगों से ईद और नवरात्रि को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सक्रिय रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!