तेज रफ्तार एक्सयूवी की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

दैनिक बुद्ध का संदेश
जोगिया/सिद्धार्थनगर।जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर सूपा राजा के पास रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में बाइक चला रहे महेन्द्र मिश्रा (45) पुत्र चन्द्रभान मिश्रा निवासी भावपुर थाना बांसी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सरिता देवी (40) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही जोगिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एम्बुलेंस से माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि दंपती बाइक से अपने गांव भावपुर से कटया दुबे स्थित घर जा रहे थे, तभी नौगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार एक्सयूवी ने टक्कर मार दी।मृतक दंपती का एक पुत्र है, जो पढ़ाई कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। पति-पत्नी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




