सड़क बजट स्वीकृत होने के बाद भी नहीं चालू हुआ निर्माण कार्य, राहगीर परेशान

दैनिक बुद्ध का संदेश
पकड़ी बाजार/सिद्धार्थनगर। तहसील क्षेत्र शोहरतगढ़़ के पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी होते हुए देवकलीगंज जाने वाली सड़क अति क्षतिग्रस्त हो गयी है। वहीं सड़क के बीचों बीच गड्ढा होने पर हल्की सी बारिश में सड़क पर कीचड़ फैल जाता है। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों की मुश्किल और बढ़ जाती है।सड़क निर्माण को लेकर वित्तीय स्वीकृति और टेण्डर प्रक्रिया हो चुकी है लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर दो माह में काम नहीं हुआ तो बारिश में सड़क पर फिर चलने लायक नहीं रहेगी। पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी होते हुए देवकलीगंज तक जाने वाली 05 किमी0 मार्ग अति क्षतिग्रस्त है। क्षेत्रवासी सुनील कुमार जायसवाल, संजय जायसवाल, दयादास, पुरु जायसवाल, बनारसी साहनी, प्रधान प्रतिनिधि सरवन जायसवाल, अजय कुमार चौधरी, राम करन आदि लोगों ने सही कराने की मांग की है। जबकि पीडब्ल्यूडी के जेई अशोक कुमार चौधरी ने बताया सम्पर्क मार्ग के निर्माण कार्य की टेण्डर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बहुत जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जायेगा।




