गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

मेहदावल थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ होली का त्यौहार

दैनिक बुद्ध का संदेश
संत कबीर नगर। मेहदावल थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया होली का त्योहार परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया गया। रंगों से सराबोर लोगों ने गले मिलकर एकदूसरे को शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर होलिका दहन हुआ। बुधवार को तड़के शुरू हुआ होली खेलने का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। हुरियारों की टोलियां और जुलूस गली-मोहल्लों में से गुजरे। उन पर लोगों ने छतों से जमकर रंग बिखेरा। जगह-जगह बज रहे डीजे पर लोगों ने जमकर डांस किया। होली के गीतों की गूंज शाम तक सुनाई देती रही। जगह-जगह पर लोगों ने डीजे लगवा रखे थे। जहां पर वे होली के गीतों पर जमकर झूम रहे थे। बुधवार को तड़के लोगों ने होली पूजन किया और फिर घरों से रंग खेलने को निकल पड़े। सुबह से शुरू हुआ रंग का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। रंग खत्म होने के बाद शहरों से लेकर देहात क्षेत्रों में देर शाम तक चौपाइयों की धूम रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!