गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

होली पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,, सोनभद्र

 

*होली पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा*

होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत पर्याप्त पुलिस बल के साथ मंगलवार शाम पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। गश्त के दौरान मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई। संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग की गई तथा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक  द्वारा गश्त के दौरान स्थानीय व्यापारियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर होली का पर्व परंपरागत उत्साह एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट, हुड़दंग, शराब पीकर वाहन संचालन, या कानून-व्यवस्था भंग करने के प्रयास पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि गश्त, होटल/ढाबों की चेकिंग, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी तथा पीआरवी की सक्रियता सुनिश्चित करें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या आपत्तिजनक सामग्री पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जा सके।

जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 अथवा निकटतम थाना/चौकी को दें एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे त्यौहार पूर्णतः शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न हो सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!