गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

मैटेरिया घाट पुल पर मनचलों का अड्डा, महिलाओं से अभद्रता

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। थाना रामगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहटा भया के पास सरयू नदी पर बने मैटेरिया घाट पुल पर शाम ढलते ही मनचलों के जमावड़े से राहगीरों, खासकर महिलाओं व युवतियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल से गुजरने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसने और अभद्र टिप्पणियां करने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। बताया जाता है कि पुल का आधा हिस्सा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की पुलिस चौकी बेडनापुर में आता है। शनिवार को बेडनापुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुल पर मौजूद मनचलों को पकड़ लिया और अपने साथ चौकी ले गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पुल पर आए दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां खुलेआम शराब पी जाती है और आने-जाने वाली महिलाओं के साथ बदसलूकी की जाती है, जिससे क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बना रहता है। ग्रामीणों ने दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस से संयुक्त रूप से नियमित गश्त कराने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। मैटेरिया घाट पुल, सरयू नदी द्य ग्राम पंचायत बेहटा भया द्य थाना रामगांव/कोतवाली देहात, बहराइच “शाम होते ही पुल पर मनचलों का जमावड़ा लग जाता है। महिलाओं का निकलना मुश्किल हो जाता है। पुलिस की नियमित गश्त जरूरी है।” – स्थानीय ग्रामीण।
पुल दो थाना क्षेत्रों में, जिम्मेदारी तय करने की मांग आधा पुल थाना रामगांव क्षेत्र में आधा हिस्सा बेडनापुर चौकी, कोतवाली देहात में शाम के समय बढ़ती है मनचलों की मौजूदगी खुलेआम शराब पीने की भी शिकायत संयुक्त पुलिस गश्त की उठी मांग।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!