गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

अबैध शराब के साथ एक अन्तराज्यीय तस्कर गिरफ्तार,, सोनभद्र

-43.920 लीटर अंग्रेजी व देशी अबैध शराब के साथ एक अन्तर्राज्जीय तस्कर गिरफतार

-माची थाना पुलिस को चैकिंग के दौरान मीली कामयाबी

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर होली त्योहार पर विशेष जांच अभियान के दौरान माची थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय रवाना कर दिया है।
माची थाना प्रभारी निरीक्षक भैया एस पी सिंह ने बताया कि क्षेत्र के सुअरसोत तिराहे पर चेकिंग किया जा रहा था कि खलियारी से आ रही एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल घुमाकर भागने का प्रयास किया लेकिन चौकन्ना पुलिस ने तुरंत पकड़ लिया। जांच किया गया तो चालक के पास कुल 43.920 लीटर अबैध अंग्रेजी व देशी शराब बरामद किया गया। युवक से पुछताछ में 21 वर्षीय विकास कुमार खरवार पुत्र रमाशंकर खरवार निवासी ग्राम लोंदा थाना लोहरा जिला कैमूर भभुआ बिहार का बताया।
पकड़े गए अभियुक्त को एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है और बाइक को मोटर अधिनियम में सीज किया गया है।
पकडने वाले पुलिस टीम में माची थाना प्रभारी निरीक्षक भैया एस पी सिंह, सुअरसोत चौकी प्रभारी आशिष पटेल,हेड कांस्टेबल पिंटू सिंह, अमरेन्द्र कुमार, संदीप सरोज आदि रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!