विधायक के माता जी के निधन पर व्यापारियों ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा के माताजी के निधन पर गुरुवार देर सायं को नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के भारत माता चौक पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष शोहरतगढ़़ शैलेन्द्र कौशल व महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता की अगुवाई में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमे नगर के व्यापारी सहित विभिन्न संगठनों के लोगों समाजसेवियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दें कि कि कुछ दिनों पूर्व विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा के माताजी का नोएडा में निधन हो गया था। उनके निधन पर विधानसभा क्षेत्र में क्रमवार आयोजित शोक बैठकों श्रद्धांजलि दी जा रही है। शोक सभा में शोहरतगढ़़ नगर के व्यापारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। शान्ति प्रार्थना के उपरान्त सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और विधायक समेत उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उक्त श्रद्धांजलि सभाओं में मुख्य रूप से वरिष्ठ व्यापारी सन्तोष पोद्दार, किशोरी लाल गुप्ता, रामसेवक, महावीर वर्मा, राजकुमार मोदनवाल, रविन्द्र वर्मा, दिलीप वर्मा, बब्लू, व्यापार मण्डल उपाध्यक्ष मुकेश पोद्दार, राजेन्द्र कुमार कान्दू, सतीश मित्तल, रंजीत मित्तल, रुपेश वर्मा, दीनानाथ कसौधन, रशीद, प्रशान्त मिश्रा, कृष्ण कुमार अग्रवाल, महेश कसौधन, अर्जुन गुप्ता, रामदास मौर्या, सहित भाजपा व अपना दल (एस) के समर्थक व कई समाजसेवी ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।




