
पयागपुर /बहराइच | नगर क्षेत्र के बारीपुरवा चौराहे पर विधुत विभाग द्वारा आयोजित एकमुश्त समाधान योजना कैम्प में 50 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कर विलम्बित भुगतान अधिभार में छूट का लाभ उठाया। मिली जानकारी अनुसार रविवार को नगर क्षेत्र अंतर्गत भूपगंज बाज़ार स्थित बारीपुरवा चौराहे पर विधुत विभाग द्वारा एकमुश्त समाधान योजना का कैम्प शिविर आयोजित किया गया ; जिसमे 50 विद्युत बकायेदारों ने रजिस्ट्रेशन कर 2 लाख से अधिक रुपये की अदायगी कर अधिभार में छूट का लाभ उठाया।अवर अभियंता नवीन कुमार तिवारी ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजनां जनवरी माह तक संचालित है जिसमें घरेलू, वाणिज्यिक, संस्थान,औधोगिक श्रेणी के उपभोक्ता ओटीएस योजना के तहत बिलम्बित अधिभार में भारी छूट,एकमुश्त व किश्तों के तहत प्राप्त कर सकते है।उन्होंने बताया कि “जल्दी आये,ज्यादा छूट पायें के तहत संचालित समाधान कैम्प में विधुत उपभोक्ताओं में काफी रुचि देखने को मिल रही है। इस अवसर पर फीडर मैनेजर मोहित शुक्ला,लाइनमैन लवकुश यादव,आशीष कुमार,सुरेश राठौर सहित तमाम उपभोक्ता मौजूद रहे।




