गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

दर्दनाक सड़क हादसे में सीओ की गाड़ी से महिला की मौत सीओ रेफर,, सोनभद्र

दर्दनाक सड़क हादसे में, सीओ की गाड़ी से महिला की मौत, सीओ रेफर

 

जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में सोमवार को दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिससे पिपरी सहित पुरे सोनभद्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया गया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यालय से परेड कर वापस पिपरी के लिए क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय उड़ान भरे थे जैसे ही उनका सरकारी वाहन मुर्धवा मोड़ के खाड़पाथर इलाके में पहुंचा तभी उनके वाहन से 55 वर्षीय महिला से टक्कर हो गया आनन-फानन में महिला को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, महिला होटल संचालक अपने पति के लिए दोपहर का खाना लेकर जा रही थी। इसी दौरान सीओ पिपरी हर्ष पांडेय की सरकारी गाड़ी साइड से आकर महिला को टक्कर मारते हुए खाई में पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला गम्भीर चोट आने के कारण हॉस्पिटल में इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया।हादसे में सीओ पिपरी हर्ष पांडेय, उनके गनर और चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सभी घायलों को तत्काल हिंडालको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सीओ पिपरी व उनके चालक की गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वही घटना की सूचना मिलते ही दुद्धी एसडीएम निखिल यादव अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच में जुट गई है।  वाहन खाई में जा गिरा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वही पुलिस अधीक्षक अधीक्षक अभिशेष वर्मा ने बताया कि सामने से आ रही ट्रक व महिला को बचाने के प्रयास में दुर्घटना हों गयी  तीनों लोग खतरे से बाहर है ड्राइवर अवधेश का हाथ फैक्चर है बेहतर इलाज हेतु बी एच यू ले जाया गया है आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!