गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

जिला प्रशासन का अवैध मजार पर चला बुलडोजर

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। अवैध रूप से बनी मजार पर जिला प्रशासन के द्वारा नोटिस देने के बावजूद जब मजार नहीं हटाई गई तो प्रशासन ने बुलडोजर की सहायता से बनी अवैध मजारों को ढहा दिया। मिली जानकारी अनुसार मेडिकल कालेज परिसर में बनी तकरीबन 10 अवैध मजार का स्ट्रक्चर ध्वस्त किया गया। आस्ताना रसूल शाह,बाँसवाड़ी बाबा के नाम से मेडिकल कालेज के मुख्य द्वार पर बनी अवैध मजारों को तहस नहस किया गया। 02 मजारों को छोड़ बाकी कई अवैध मजारों को हटवाया गया। नगर पालिका प्रशासन व जिला प्रशासन के साथ ही भारी पुलिस बल के साथ अवैध अतिक्रमण को धवस्त कराया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!