शोहरतगढ़ पुलिस ने पोक्सो व एस.सी./एस. टी. एक्ट के वांछित अभियुक्त को भेजा जेल

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। मंगलवार को शोहरतगढ़ पुलिस ने पोक्सो व एस.सी./एस. टी. से सम्बंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया। उक्त की जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस उपनिरीक्षक संतोष यादव मय हमराह द्वारा दिनांक 06 जनवरी 2025 को समय 12रू05 बजे, मुखबिर खास की सूचना पर कस्बा शोहरतगढ़ के चेतिया मोड़ के पास से अभियुक्त मुस्ताक पुत्र अल्ताफ हुसैन उर्फ लल्ले, निवासी ग्राम हरखड़ी, थाना पचपेड़वा, जनपद बलरामपुर, उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना शोहरतगढ़ में पंजीकृत मु0अं0सं0 227/2025, धारा 137(2), 87, 64(2)(उ) बीएनएस, 5स्/6 पोक्सो एक्ट एवं 3(2)(अ) ैब्/ैज् एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज है। पुलिस ने नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेज दिया है।




