डॉ शक्ति जायसवाल बने प्रोफेसर एवं मो. नसरुल मुस्तफा वरिष्ठ असिस्टेंट प्रोफेसर

सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज में उच्च शिक्षा सेवा आयोग की सामर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन प्रोन्नति प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई । 8 दिसंबर 2025 को डॉक्टर शक्ति जायसवाल एसोसिएट प्रोफेसर , राजनीति विज्ञान विभाग के प्रमोशन हेतु समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन मीटिंग किया गया था, जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अभय कुमार श्रीवास्तव ,क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी उदय भान जी,गोरखपुर, कुलपति नॉमिनी डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह सिद्धार्थ विश्वविद्यालय , निदेशक नॉमिनी प्रोफेसर अरुण कुमार कुशवाहा, विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर शकील अहमद एटा जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज , प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह डोभी कॉलेज जौनपुर, ने ऑनलाइन अपनी रिपोर्ट लगाते हुए मीटिंग को प्रोसीड किया। 25 दिसंबर को निदेशालय उच्च शिक्षा के द्वारा प्रोन्नति ऑर्डर पत्र ऑनलाइन जारी हुआ । इस प्रमोशन से प्रोफेसर शक्ति जायसवाल का ग्रेड पे 10,000 एवं मो.नसरुल मुस्तफा का 7000 ग्रेड पे वेतनमान हो गया है।




