आज डुमरियागंज में होगा विशाल हिन्दू सम्मेलन

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज राजकीय कन्या इंटर कालेज के मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित होने वाले विशाल हिन्दू सम्मेलन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सम्मेलन के पूर्व सोमवार को पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात एवं सुरक्षा संबंधी तैयारियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप देने के लिए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने पर जोर दिया। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने समस्त हिन्दू जनमानस से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना का विस्तार होता है। इस दौरान मधुसुदन अग्रहरि, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश वर्मा, अमरेंद्र त्रिपाठी, राजन अग्रहरि, शैलेश सिंह, गुड्डू तिवारी आदि मौजूद रहे।




