शोहरतगढ़ में धूमधाम से निकली श्रीराम विवाह की बारात

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। मंगलवार की देर शाम शोहरतगढ़ कस्बे में धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ भगवान श्रीराम का भव्य झांकी निकालकर श्रीराम विवाह महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झांकी श्रीराम जानकी मंदिर से निकलकर गड़ाकुल, तिरंगा तिराहा तक गया और फिर वहाँ से वापस आकर मुख्य मार्ग से होते हुए पुलिस पिकेट से होते हुए प्रेम गली के रास्ते स्व. जगदीश प्रसाद वर्मा के आवास पर पहुंचा। जहाँ भगवान श्रीराम के बारात में शामिल रहे सभी श्रद्धांलुओं का स्वागत किया गया साथ ही उन्हें जलपान आदि कराकर प्रसाद भी बितरण किया गया। क़स्बा निवासी स्व. जगदीश प्रसाद वर्मा के आवास पर पहुँचकर भगवान श्रीराम आदि का व्यवसाई टिंकू वर्मा, फूलचंद गुप्ता, रिंकू वर्मा, मनोज वर्मा, सतीश वर्मा, जीतेन्द्र वर्मा, डॉ अशोक गुप्ता सहित दर्जनों लोगों ने पूजन अर्चन किया। बताते चले की श्रीराम विवाह महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत क़स्बा निवासी स्व. हलीम उस्ताद ने करीब 50 वर्ष की थी। यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व का है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कस्बे के लोग अपनी पुरातन संस्कृति और परंपरा को सजो कर रखे हुए हैं। श्रीराम विवाह महोत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, शैलेन्द्र कौशल, टिंकू वर्मा, रिंकू वर्मा, रुपेश वर्मा, मनोज वर्मा, कन्हैया वर्मा, मोहन मद्धेशिया, मनोज कुमार गुप्ता, बबलू गौड़, सतीश वर्मा, जय प्रकाश वर्मा, रामसेवक गुप्ता, महेश कसौधन, दुर्गेश गुप्ता, कृष्ण कुमार अग्रवाल, सत्यम वर्मा, मिथलेश वर्मा, राजेंद्र गुप्ता, दीनानाथ अग्रहरी, नंदू गौड़, दद्दू तिवारी, बीरेंदर गौड़ मंदिर पुजारी सत्यप्रकाश शुक्ला के साथ सुरक्षा व्यवस्था में इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सतीश कुमार, का. प्रभाकर यादव, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।




