मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना 355 हिन्दू व 3 मुस्लिम जोड़ों का कराया विवाह,, सोनभद्र

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना अन्तर्गत जिला प्रशासन के कुशल पर्यवेक्षण में मंगलवार को डायट परिसर उरमौरा रावस्ट्सगंज में 355 हिन्दू एवं 3 मुस्लिम जोड़ों सहित 358 जोड़ो का सामुहिक विवाह रीति रिवाज के अनुसार कराया गया उक्त आयोजन में विकास खंड रावस्ट्सगंज से 54 घोरावल से 75 करमा से 27चतरा से 29 नगरपालिका रावस्ट्सगंज नगर पंचायत चुर्क से 1,1 पात्र जोड़े सम्मिलित हुए उक्त आयोजन में मंत्री समाज कल्याण संजीव गौड़ सदर विधायक भूपेश चौबे जीत सिंह खरवार उपाध्यक्ष एसटी आयोग मिठाई लाल सदस्य ब्लाक प्रमुख म्योरपुर जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य विकास अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी समाज कल्याण अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने वर बधू को का कन्यादान करते हुए आशिर्वाद दिया शासनादेश क अनुसार सामुहिक विवाह में सम्मिलित होने वाले प्रति युगल हेतु एक लाख रुपए ब्यय निर्धारित है जिसमें कन्या के दाम्पत्य जीवन खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि 60000 कन्या के खाते में डी बी टी के माध्यम से अन्तरित की जायेगी धनराशि 25000 का बैबाहिक उपहार सामग्री प्रदान की गयी पांडाल व्यवस्था हेतु 15000 प्रति जोड़ा ब्यय किया गया विरला कार्वन द्वारा सभी को साल चिकित्सा विभाग द्वारा शगुन कीट उपलब्ध कराया गया।

