गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसोनभद्र

सोनभद्र: पंचमुखी महादेव मंदिर पर हुआ भण्डारा

कर्सर..............ओम् सांई ग्रुप के लोगों द्वारा किया गया दर्शनार्थियों के लिए भण्डारा

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। पंचमुखी महादेव मंदिर रौप पर सावन के तिसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने विशाल भण्डारा का आयोजन किया।

जिसमें भक्तों को दर्शन पूजन के बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम ओम साईं ग्रुप रावर्टसगंज के तत्वावधान में आयोजित किया गया। दर्शनार्थियों को ग्रुप के सदस्यों ने विधिवत प्रसाद ग्रहण कराया। इस संस्था के संरक्षक ओम प्रकाश पाण्डेय व प्रबन्धक आशीष सिंह चन्देल ने दर्शनार्थियों की खूब सेवा भावना से सत्कार किया। बताते चलें कि यह ग्रुप सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता रहता है। इसी क्रम में आज जिले के ऐतिहासिक पंचमुखी महादेव जी के प्रांगण में सावन के पवित्र माह में दर्शनार्थियों व आम जनमानस के लिए विशाल भण्डारा कराया। ग्रुप के अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण राजू केशरी प्रधान व राज सिंह अनिल सिंह मनोज सिंह नीरज सिंह ने बढ़ चढ़कर पूरी निष्ठा लगन से कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया। यह ग्रुप जिले का उभरना हुआ व समाजसेवी लोगों द्वारा संचालित है। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख कमला कान्त पाण्डेय,आलोक शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button