लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव शमशाद आलम ने कुश्ती दंगल का किया उद्घाटन
पूर्व आरटीओ अधिकारी एस यार यादव द्वारा किया गया फिता काटकर कुश्ती दंगल हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर। मेहदावल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनकसिया में विराट की दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन दिनेश यादव और उनके साथी सहपाठी रहे और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शमशाद आलम में दिनेश यादव और उनकी टीम को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन करने के लिए धन्यवाद दिया। सुबोध यादव ने बताया कि ग्रामीण खेलों के बढ़ावा देने और युवाओं में देश भक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए बनकसिया ग्राम पंचायत द्वारा कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का शुभारंभ लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव शमशाद आलम, सपा के वरिष्ठ युवा नेता सुबोध यादव द्वारा किया गया। शमशाद आलम ने कहा कि दंगल पहलवानों का गौरव होते हैं। इसमें कुश्ती व ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने का मुख्य कारण युवाओं में देश भक्ति की भावना को मजबूत करना है। करीब पांच घंटे तक पहलवानों के करतब देखकर जमकर लुफ्त उठाया। दंगल की प्रथम कुश्ती पहलवान के बीच बराबरी पर रही। पहलवान को पटकनी देकर दूसरी कुश्ती के विजेता रहे। तीसरी कुश्ती सर्वेश त्रिपाठी व रोहिल पहलवान के बीच बराबरी पर रही। विजेता पहलवानों को आयोजक दिनेश यादव की ओर से घोषित पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एस आर यादव पूर्व आरटीओ अधिकारी, लालचंद यादव, संयोजक दिनेश यादव, खलीलाबाद के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुबोध यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव शमशाद आलम, उत्तर प्रदेश केसरी बलवान सर्वेश त्रिपाठी, नेपाल से पहुंचे पहलवान कुश्ती दंगल में भाग लिए, कार्यक्रम के संयोजक दिनेश यादव,कुश्ती टीम अभिभावक श्री जनार्दन प्रसाद यादव श्री प्रमोद यादव श्री शरद यादव शशांक पाण्डेय , दिनेश यादव उर्फ़ गुड्डू, केशव मद्धेशिया ,इशहाक अंसारी , पन्ने लाल यादव, शौकत अली ,अजीत यादव, शायर मेंहदावल , संजय सिंह गगनई बाबू ,नागेंद्र यादव उर्फ़ नागा बाबू ,मंजीत मद्धेशिया,केडी यादव जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी ,सुबोध यादव लालचंद्र यादव पूर्व तजव ते यादव ,फूलचंद्र यादव ,अशोक यादव,पृथ्वीराज यादव ,अकलंकी यादव, अमरेंद्र यादव, श्याम मोहन यादव, मुनिराज यादव आदि लोग मौजूद रहे।




