गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

काला नमक चावल की खुशबू विश्व पटल पर महकायेंगे परिषदीय विद्यालयों के बच्चे

19वां राष्ट्रीय स्काउट और गाइड जंबूरी में स्टेट स्टाफ के रूप में जनपद सिद्धार्थनगर से जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार, जिला गाइड कैप्टन अर्चना वर्मा, जिला संगठन आयुक्त स्काउट अमित कुमार शुक्ल का हुआ चयन

सिद्धार्थनगर। दुनियाभर में संचालित स्काउट और गाइड संगठन जिसमें भारतवर्ष में भारत स्काउट और गाइड के नाम से प्रसिद्ध है जो दिल्ली में राष्ट्रीय मुख्यालय से संचालित हो रहा है। इस वर्ष स्काउटिंग का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित कार्यक्रम राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे और समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा होना है। यह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का आयोजन है, जिसमें विश्व के अलग-अलग देशों से भी प्रतिभागी शामिल होते हैं। यह कार्यक्रम 23 नवम्बर 2025 से 29 नवम्बर 2025 तक वृन्दावन पार्क, सेक्टर-15, लखनऊ में भव्य रूप से आयोजित होगा। इस जंबूरी कार्यक्रम में देश-विदेश से लगभग 35000 स्काउट-गाइड प्रतिभाग करने जा रहे हैं, जो इसे स्काउटिंग का सबसे विशाल आयोजन बनाता जनपद सिद्धार्थनगर के लिए यह गर्व की बात है कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जनपद सिद्धार्थनगर के बेसिक शिक्षा परिषद से 44 और माध्यमिक शिक्षा परिषद से 10 बच्चे एवं उच्च शिक्षा से 09 स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर प्रतिभाग कर जनपद का प्रतिनिधित्व कर काला नमक चावल की खुशबू विश्व पटल पर महकायेंगे। इन्हीं छात्रों के बीच अपना बेहतर एवं कुशल नेतृत्व वाले कार्यों को देखते हुए मुख्यालय के जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार, जिला गाइड कैप्टन अर्चना वर्मा और जिला संगठन आयुक्त अमित शुक्ला को प्रदेश स्तर पर स्टाफ के रूप में चयनित किया है। उक्त जानकारी जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार ने देते हुए बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में स्टाफ होना सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नही है, बल्कि जिले के लिए भी सम्मान की बात है। जंबूरी का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, निष्ठा, नेतृत्व क्षमता, सेवा भाव, टीमवर्क और चरित्र निर्माण को बढ़ावा देना है। विभिन्न कैम्प, कौशल-आधारित गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्तर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान इस आयोजन को और भी समृद्ध बनाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!