गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

खनन माफियाओं द्वारा मनमाना तरीके से खनन करने का परिणाम है हादशा,,आशू,, सोनभद्र

जिम्मेदारो पर हो कड़ी कार्रवाई की मांग

शनिवार को  ओबरा खनन क्षेत्र में हुए मजदूर हादसे की निंदा करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने कहा कि जहां एक और उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री का कार्यक्रम ओबरा विधानसभा में चोपन में हो रहा है वही उसी से कुछ दूर दूरी पर हुए इतने बड़े हादसे , जिसमें गरीब मजदूर दब गए  आखिर इसका जिम्मेदार कौन है जिले में पहले भी खनन को लेकर सोनभद्र चर्चा में रहा है खनन माफियाओ द्वारा अवैध रूप से मनमाना तरीके से खनन करके, मजदूरों को बिना सेफ्टी बेल्ट के ,बिना हेलमेट के, मनमाना गहराई करते हुए मजदूरों को भेजा जा रहा है और जिसका परिणाम यह हुआ आशु दुबे ने इसकी निंदा करते हुए इसकी पूरी जांच की मांग की और यह भी कहा कि ओबरा खनन क्षेत्र वही इलाका है जहां मौजूदा सरकार के मंत्री भी इस विधानसभा से आते हैं इसे देखना चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह  कम है, जिला प्रशासन/ खनन प्रशासन से मांग किया कि इसकी न्यायिक जांच हो और जिम्मेदारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!