बाल मेला में चहके बच्चे

सिद्धार्थनगर। लोटन क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पननी में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाल दिवस के अवसर पर बाल मेला का आयोजन बड़े धूम धाम से किया गया। बच्चों ने मिलजुल कर कई तरह के प्रचलित पकवान जैसे मोमो, पास्ता, चाउमीन चाट फुल्की, पापड़, समोसा, आदि बनाये द्य कुंती एवं स्नेहा के द्वारा बनाया गया प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय व्यंजन अप्पम बहुत सराहा गया साथ ही प्रिया का समोसा एवं आयुष की फुल्की को काफ़ी खरीददार मिले द्य बच्चों के मार्गदर्शक एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक दयाशंकर पाण्डेय ने बताया कि बाल मेला बच्चों में व्यावसायिक सोच, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला एक मनोरंजक एवं शैक्षिक कार्यक्रम है। बच्चे इसमें जीवन कौशल सीखते हैं, सामाजिक कौशल विकसित करते हैं और अपनी पाक कला एवं अंतर्निहित क्षमताओं को प्रदर्शित करते हैं। विद्यालय की अनुदेशक अनुपम एवं अनुचर नम्रता ने विशेष सहयोग किया। शिक्षक बेलास मुनि यादव ने नकद पुरस्कार देकर बच्चों को सम्मानित किया।




