गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

पुलिस अधीक्षक ने थाना शक्तिनगर का किया आकस्मिक निरीक्षण दिया दिशा निर्देश,, सोनभद्र

पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा द्वारा बुधवार को थाना शक्तिनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में प्रवेश कर समग्र *साफ-सफाई, अनुशासन, व्यवस्था एवं कार्यशीलता* की बारीकी से समीक्षा की।

*🔸 मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण :*
निरीक्षण के दौरान *मिशन शक्ति केन्द्र* का विशेष रूप से गहन निरीक्षण किया गया। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक ने केन्द्र पर तैनात महिला आरक्षियों से वार्ता कर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिकायत रजिस्टर, काउंसलिंग कक्ष, महिला सहायता डेस्क एवं संपर्क साधनों की स्थिति देखी तथा यह निर्देश दिये कि प्रत्येक महिला फरियादी के प्रति पुलिस का व्यवहार पूर्णतः *संवेदनशील, सहानुभूतिपूर्ण व सहयोगी* होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि *“मिशन शक्ति केन्द्र महिलाओं के आत्मविश्वास का प्रतीक है — यहाँ आने वाली प्रत्येक महिला को यह महसूस होना चाहिए कि पुलिस उसके साथ है।”*

*🔸 थाना परिसर, बैरक एवं मेस का निरीक्षण :*
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने व पुलिस कर्मियों के *रहने-सहने की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं अनुशासन* का निरीक्षण कर संबंधित को सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की बेहतर सुविधा और स्वास्थ्य, उनकी कार्यक्षमता का आधार है।

*🔸 कार्यालय एवं अभिलेखों का निरीक्षण :*
थाना *कार्यालय, अभिलेखागार, मालखाना, हवालात व शस्त्रागार* का अवलोकन कर अभिलेखों के रख-रखाव, समयबद्ध प्रविष्टि एवं दस्तावेज़ों की सुव्यवस्था की समीक्षा की गयी। इस दौरान उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण एवं प्रत्येक कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया।

*🔸 प्रचलित अभियानों की समीक्षा :*
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक ने वर्तमान में संचालित अभियानों जैसे *मिशन शक्ति, यातायात माह, नशा उन्मूलन, साइबर क्राइम जागरूकता एवं अपराध नियंत्रण अभियान* की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अभियान जनहित से जुड़े हैं, अतः प्रत्येक कर्मी को *जागरूकता, जनसंवाद और निष्ठा* के साथ कार्य करना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस कर्मियों को अपने कार्यों में *कर्तव्यपरायणता, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना* बनाए रखने हेतु प्रेरित किया और कहा कि —
*“जनता का विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है, इसे समर्पण और संवेदनशीलता से बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।”*

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!