गोपाष्टमी के अवसर पर जिले के चर्चित गौ सेवक के आवास पर गौ माता की पूजा

बलरामपुर। जनपदके भगवतीगंज नगर में श्री हनुमान गौशाला में गोपाष्टमी गौमाता का पूजन बड़े ही हर्षोंउल्लास के मनाया गया सर्वप्रथम गौ पूजन तदुपरान्त हवन व प्रसाद वितरण किया गया जिसमें भगवतीगंज गौशाला कमेटी के सुभाष अग्रवाल,गोपी अग्रवाल, महेशअग्रवाल, सुनीलकुमारगुप्ता, सत्यनारायण अग्रवाल बबलू,व पिंटू गुप्ता,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक आदि लोगों ने हवन पूजन करके प्रसाद वितरण किया जिसमें श्री हनुमान मंदिर भगवतीगंज के पुजारी जगदीश पाठक महाराज ने हवन पूजन कराया भगवतीगंज नगर बाजार में गाय माता को भ्रमण कराया गया एवं नगर के सभी भक्तों ने गौ माताओं की पूजा अर्चना की जिसमें बलरामपुर के जिले के चर्चित गौ सेवक रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक के आवास पर गौ माताओं को तिलक लगाकर आरती करके लाईया खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया उन्होंने सभी गौ सेवकों को सम्मानित करते हुए गौ पूजा की भगवतीगंज गौशाला में काम कर रहे गौ सेवकों को व गौशाला मंदिर के पुजारी को अंग वस्त्र पहनाया कहाँ कि गोपाष्टमी पर गौ माताओं का पूजन किया जाना प्रत्येक हिंदू का नैतिक कर्तव्य है आज जिस तरह से गौ माताओं का सड़क पर दुर्घटना में आए दिन चोटिल हो रहे हैं वह बेहद शर्मनाक है उन्हें प्रत्येक नागरिक सड़क पर देखते ही वहां से हटाने का प्रयास करें ताकि आसपास ही वाहनों से उनके दुर्घटना ना हो सके जिसमें भगवतीगंज गौशाला कमेटी के सुभाष अग्रवाल,गोपी अग्रवाल, सुनील कुमार गुप्ता,सत्य नारायण अग्रवाल बबलू,विजय गुप्ता,राकेश गुप्ता,मनोज गुप्ता, सुरेश चंद्र पाठक,सतीश गुप्ता, रोशन गुप्ता,विशाल सिंह,पिंटू गुप्ता,नंदलाल,कल्लू वर्मा,अर्जुन वर्मा व भगवतीगंज नगर के काफी संख्या में लोगों ने गौ माता का पूजा कियास




