गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : सज्जन शक्तियों का संग्रह कर राष्ट्र शक्ति का जागरण ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का उद्देश्य- श्रीप्रकाश

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ/सिद्धार्थनगर। बुधवार को नगर के श्रीराम जानकी मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। झमाझम बरसात के बीच मनाया गया शस्त्र पूजन का जुलूस जय माता दी और जय श्री राम के नारे लगाते हुए भक्तो में हर्षाेल्लास पूर्वक से पूरे नगर को गुंजायमान करते हुए मनाया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिद्धार्थनगर विभाग के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश जी ने कहा कि मनुष्यता और धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र और शास्त्र दोनों की आवश्यकता होती है। हमारी सत्य सनातन परंपरा ही परित्राणाय च साधुनाम विनाशाय च दुष्कृताम का उदघोष करती है।

और विश्व में मानवता और सबको साथ लेकर चलने की क्षमता केवल हिन्दू धर्म में है, इसी संस्कृति के बल पर दुनिया में मानवता की स्थापना हो सकती है, इसलिये अपनी संस्कृति को दुनिया में ब्याप्त करने की आवश्यकता है संघ यही कर रहा है, हमारी किसी से दुश्मनी नही है सब हमारे है यह मानकर कार्य करने की आवश्यकता है, अधर्म पर धर्म की विजय के कारण ही हमें विजयदशमी पर्व मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसलिए संघ अपनी स्थापना दिवस पर शस्त्र की उपासना कर उसी गौरवशाली परंपरा की याद दिलाते हुए हिदू समाज को संगठित और शक्तिशाली बनाने का प्रयास करता है। शस्त्र हमारी रक्षा करतें है। युद्ध में विजय दिलाते हैं। सनातनियों ने हमेशा बुराई रूपी रावण का वध इसी से किया है। नगर भ्रमण कार्यक्रम का संचालन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता ने किया। यह शस्त्र पूजन की झांकी मंदिर परिसर से निकलकर गड़ाकुल तिराहा से वापस होकर गोलघर,सोनारी मुहल्ला,भारत माता चौक,प्रेम गली, नीबी दोहनी से गुजरते हुए वापस रामजानकी मंदिर पर समाप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ स्वयंसेवक किशोरी लाल जी ने किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद जगदंबिका पाल, क्षेत्रीय विधायक  विनय वर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विद्यामणि सिंह, नगर पंचायत ,वरिष्ठ स्वयंसेवक राम मिलन त्रिपाठी, नगर कार्यवाह बालमुकुन्द वर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा, सतीश मित्तल, रामसेवक, सूर्यप्रकाश पाण्डेय,आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button