गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

बाल विवाह व दहेज उन्मूलन पर किया गया जागरूक

बलरामपुर। मिशन शक्ति के पंचम चरण के शुभारंभ के तहत थाना पचपेड़वा द्वारा ग्राम इमिलिया कोडर में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में की गई।सम्मेलन में एंटी रोमियो टीम व मिशन शक्ति टीम ने ग्रामीण महिलाओं, बहुओं, बेटियों व बच्चियों को समाज में फैली कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से बताया कि बाल विवाह एक गंभीर कानूनी अपराध है, साथ ही दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत दहेज लेना व देना दोनों ही अपराध की श्रेणी में आते हैं।मौके पर उपस्थित महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा सभी को हेल्पलाइन नंबर दिए गए। वूमेन पावर लाइन 1090, एंबुलेंस सेवा 108, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने इन जानकारियों को लेकर पुलिस का आभार जताया और बाल विवाह एवं दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों से लड़ने का संकल्प लिया।इस अवसर पर उपनिरीक्षक इंद्रेश कुमार, महिला हेडकांस्टेबल शीलमति शर्मा, कांस्टेबल अंशु कुशवाहा, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल अरुण प्रजापति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!