गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

सड़क हादसे: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर श्रावस्ती पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती के थाना इकौना क्षेत्र के कंजडवा गांव में सड़क दुर्घटना में घायल परिवार के इलाज के दौरान सीएचसी इकौना में चिकित्सकों द्वारा की गई कथित लापरवाही के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल 25 अक्टूबर को श्रावस्ती पहुंच रहा है। यह प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेगा और स्थानीय प्रशासन से निष्पक्ष जांच व दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करेगा। प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख सदस्य इस प्रकार हैं 1. नसीमुद्दीन सिद्दीकी दृ पूर्व मंत्री 2. विद्यामणि त्रिपाठी दृ अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी श्रावस्ती 3. वसीउल्ला चौधरी दृ पूर्व अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी श्रावस्ती 4. विनय त्रिपाठी दृ महासचिव, जिला कांग्रेस कमेटी श्रावस्ती 5. एहसान उल्ला चौधरी दृ महासचिव, जिला कांग्रेस कमेटी श्रावस्ती 6. एस.डी. भारती दृ सचिव, जिला कांग्रेस कमेटी श्रावस्ती 7. विनय त्रिपाठी उर्फ ठाकुर दृ अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, इकौना कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिजनों से मिलकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगा और उसे प्रदेश कांग्रेस कमेटी लखनऊ को प्रेषित करेगा। सूत्रों के अनुसार इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद-विधायक, पूर्व पदाधिकारी, फ्रंटल संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी सम्मिलित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!