गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन

बांसी। बांसी विकासखंड के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में शुक्रवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान खंड विकास अधिकारी कृतिका अवस्थी की उपस्थिति में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और अन्य महिला सदस्यों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के साथ सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश की अवधारणा को बढ़ावा देना था। महिलाओं को नारी सुरक्षा के तहत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। खंड विकास अधिकारी कृतिका अवस्थी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से अपने बेटियों को शिक्षित करने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षित होने पर बेटियां अपने अधिकारों के लिए स्वयं लड़ सकती हैं इसलिए शिक्षा उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है ब्लॉक मिशन मैनेजर शेषनाथ ने महिलाओं को 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकाल हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा और 108 एंबुलेंस सेवा जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने सुरक्षा सम्मान स्वालंबन स्वास्थ्य और सशक्तिकरण जैसे विषयों पर भी चर्चा की इस बैठक में सहायक विकास अधिकारी किरण सरोज , एपीओ शक्ति सिंह और ब्लॉक मिशन मैनेजर शेषनाथ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!