चेयरमैन उमा अग्रवाल ने किया वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के अटल नगर में पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय परिसर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित की गयीं। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात विद्यालय में स्मार्ट क्लाश का निरीक्षण किया। इस दौरान सभासद मनोज कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष शुक्ल, प्रधानाचार्य कृपाशंकर त्रिपाठी, अध्यक्ष प्राथमिक सूचक संघ लालजी यादव, पूर्व प्रधान कालीचरण एवं समस्त विद्यालय परिवार समस्त वार्डवासी एवं नन्हे मुन्ने बच्चे उपस्थित रहें। इस अवसर पर मेरी पत्नी द्वारा विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों को चॉकलेट वितरित किया गया।




