पल्टादेवी मंदिर परिसर में दुर्गा अष्टमी पर आयोजित हुआ दीपोत्सव
विहिप बजरंगदल द्वारा आयोजित हुआ दीपोत्सव

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर अष्टमी तिथि को पल्टादेवी मंदिर परिसर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। हजारों दीपों की टिमटिमाती ज्योति से मंदिर प्रांगण स्वर्णिम आभा से आलोकित हो उठा। भक्तों ने मां पल्टादेवी के चरणों में दीप अर्पित कर आराधना की और परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की मंगलकामनाएँ की। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल सिद्धार्थनगर द्वारा आयोजित इस दीपोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में माता की आराधना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की। भजन-कीर्तन और मां दुर्गा के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विश्व हिन्दू परिषद एवं मंदिर प्रबन्धन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह दीपोत्सव अष्टमी पर सामूहिक आस्था और एकता का प्रतीक के रूप में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने एक स्वर में “जय माता दी” के जयघोष लगाए और महाआरती में शामिल होकर दिव्य ऊर्जा का अनुभव किया। इस अवसर पर पल्टादेवी मन्दिर के महन्त एडवोकेट कैलाश गिरी, चन्दन गिरी, कृष्णा गिरी, बबलू गिरी, विहीप के जिला उपाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, जिला सहमंत्री जय प्रकाश, जिला गोरक्षा प्रमुख राकेश मिश्रा, बजरंग दल जिला संयोजक सुरेश गुप्ता, विद्यार्थी प्रमुख मोहित गुप्ता, नगर अध्यक्ष विहिप बर्डपुर अर्जुन मद्धेशिया, ग्राम प्रधान अलीदापुर पंकज चौबे, रविन्द्र मिश्रा, विराट यादव, सौरभ रस्तोगी, दिनेश दत्त मिश्रा, बृजेश चौधरी, कमलेश मिश्रा, वेद प्रकाश शुक्ला, सुमित चौधरी, रिंकू चौधरी, मनोज चौहान आदि लोग लोग मौजूद रहे।




