लिटिलफ्लावर स्कूल के मेधावियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखायी वैज्ञानिक प्रतिभा

बस्ती। लिटिल फ्लावरस्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 12वीं तक के लगभग 300 बच्चों ने 42 मॉडल प्रस्तुत किया। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह तथा मुख्य अतिथि कीर्ति प्रकाश भारती मुख्य राजस्व अधिकारी, खुशबू ,राजेश कुमार यादव उप जिलाधिकारी बस्ती, विद्यालय की प्रधानाचार्या अपर्णा सिंह, अमृता यादव, सुरेन्द्र प्रसाद यादव एडिशनल कमिशनर बस्ती, मीरा यादव ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की मेधावी एवं प्रतिभावान छात्राओं (काव्या ग्रुप) द्वारा सर्वप्रथम गणेश वंदना, रितिका ग्रुप द्वारा ‘अयिगिरि नन्दिनी नामक गीत पर शानदार नृत्य तथा अतिथियों के सम्मान में महिमा ग्रुप के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की निर्णायक मंडली द्वारा प्रत्येक मॉडल का सूक्ष्म निरीक्षण कर उसकी उपयोगिता के बारे में सवाल जवाब कर उचित अंक प्रदान किया। निर्णायक मंडली द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर तथा अपने मॉडल की विस्तृत जानकारी बच्चों ने दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडल तथा उसके बारे में दी गई विस्तृत जानकारी के अनूठे अंदाज में निर्णायक मंडली के सदस्यों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रदर्शनी के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने बच्चों के इस सार्थक एवं सफल प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मुख्य अतिथि कीर्ति प्रकाश भारती ने कहा कि बच्चों के इस सृजनात्मक कौशल की जितनी भी प्रशंसा की जाए, उतना ही कम है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विषयाध्यापकों की जमकर प्रशंसा की। विशिष्ठ अतिथि एवं निर्णायक समिति के सदस्यों में डॉ. अयोध्या सिंह,सिद्धार्थ पाण्डेय, उपेन्द्र त्रिपाठी,विजय कुमार गुप्ता,जगत राम गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।प्रदर्शनी में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करते वाले कक्षा-6 के जतिन ग्रुप को लेजर सिक्योरिटी मॉडल पर प्रथम स्थान तथा वैनित्य पाण्डेय ग्रुप को फॉयर ब्रिगेड मॉडल द्वितीय स्थान, कक्षा 7 के हर्ष ग्रुप को प्रथम स्थान तथा आलोक ग्रुप को द्वितीय स्थान, कक्षा-8 के सगुन दीप को प्रथम स्थान तथा ओवैस ग्रुप को द्वितीय स्थान, कक्षा-9 के आलोक ग्रुप को प्रथम स्थान तथा सालोमी ग्रुप को द्वितीय स्थान, कक्षा-11 के आदर्श एवं शिवम ग्रुप को प्रथम स्थान तथा शिवांश ग्रुप को द्वितीय स्थान से सम्मानित किया गया। पूरे प्रदर्शनी में सर्वाेत्कृष्ट स्थान पाने वाले विद्यार्थियों में आदर्श ग्रुप एवं शिवम ग्रुप को प्रथम स्थान एवं शताक्षी ग्रुप को द्वितीय स्थान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अपर्णा सिंह ने विज्ञान की जटिलताओं को सरल भाषा में समझाया और भारत के वैज्ञानिक प्रगति पर प्रकाश डाला। अंत में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी के अवसर पर श्रीकांत, प्रशांत, आलोक, तन्मय पाण्डेय, आशुतोष पाल, संध्या तिवारी, मधु सिंह राजमणि वर्मा, साक्षी पाण्डेय, प्रीति अस्थाना, रुचि चौधरी, शिवेंद्र पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



