पीएम मोदी ने बताया क्यों खास है अगस्त का महीना – शिवशक्ति

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी शोहरतगढ़ मण्डल के प्रत्येक बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का रविवार 124वां संस्करण देखा गया। इसी क्रम में शोहरतगढ़ माँ भारती नगर बूथ संख्या-240 पर एक निजी प्रतिष्ठान पर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने देखा एवं उसके पश्चात एक पेड़ माँ के नाम स्वतंत्रता सेनानी स्व0 सत्यनारायण रूंगटा के बगीचे में नीम का वृक्ष लगाया गया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण, देश की हाल की उपलब्धियों, पिछले कुछ हफ्तों में विज्ञान और संस्कृति के क्षेत्र में कई चीजें हुई तथा अन्तरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अन्तरिक्ष से वापस आये। समेत कई विषयों पर चर्चा की आगे पीएम मोदी ने कहा कि श्हम सफलताओं और उपलब्धियों पर बात करेंगे। जब चंद्रयान 3 सफल हुआ तो देश में उत्साह था लोगों को इसका गर्व है। अन्तरिक्ष स्टार्टअप बढ़ रहे है। आगे पीएम मोदी ने कहा श्1908 में बिहार के मुजफ्फररपुर में एक नौजवान को फांसी दी जानी थी। वह डरे हुए नहीं थे, उनके चेहरे पर आत्मविश्वास साफ झलक रहा था, वह खुदीराम बोस थे, जिन्होंने 18 साल की उम्र में पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। ऐसे ही कई बलिदानों के बाद हमें आजादी मिली थी। अगस्त का महीना क्रांति का महीना है। 15 अगस्त को हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं। इसी लिए अगस्त का महीना खास है। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेन्द्र कुमार रुंगटा, रविन्द्र कुमार वर्मा,संजय कसौधन, अभिषेक चौधरी, राम विनोद यादव, कुश मोदनवाल, नरेन्द्र पाण्डेय, राम प्रताप चौधरी वासुदेव शर्मा, अनिल कुमार, महेन्द्र चौधरी, अवधेश गौड़, जगनरायन गुप्ता, अवधेश यादव, राम कुमार शर्मा, हर्षित गुप्ता, लकी वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।




