गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पूर्व विधायक ईश्वर चंद शुक्ल की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई

उसका बाजार। मूरती देवी स्मारक महाविद्यालय पकड़ी में महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक स्वर्गीय ईश्वर चंद शुक्ल की पांचवी पुण्य तिथि शुक्रवार को महाविद्यालय परिवार द्वारा मनाई गई। इस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण करके उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में उनके स्मृतियों को याद किया। महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉक्टर जे एन मिश्र ने कहा कि स्वर्गीय ईश्वर चंद शुक्ल ने सामाजिक उत्थान के साथ शैक्षिक उन्नयन के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किया। महाविद्यालय की स्थापना करके उच्च शिक्षा की दिशा में सार्थक कार्य किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रभात शुक्ल सहित महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र, छात्राएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!