पयागपुर ब्लॉक के अधिकारी ,कर्मचारी व ग्राम पंचायत अधिकारी तथा विकास अधिकारियों के बीच चले आ रहे गतिरोध का हुआ समापन
जिला अधिकारी के आश्वासन पर सभी ग्राम पंचायत अधिकारी व विकास अधिकारी वापस अपने काम पर लौटे

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर/बहराइच। विकासखंड पयागपुर के अधिकारी , कर्मचारी व ग्राम विकास तथा पंचायत अधिकारियों के बीच पिछले चार-पांच दिनों से चला आ रहा गतिरोध आज जाकर समाप्त हुआ। दोनों तरफ से खूब खींचातानी आपस में हुई कोई किसी से मिलकर बात नहीं करना चाहता था लोग अपने-अपने संगठन के माध्यम से बहराइच में विकास भवन स्थित पंचायती राज्य से संबंधित अधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन देते रहे लेकिन विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा था। इसी बीच बहराइच जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के द्वारा पहल करके दोनों पक्षों के बीच वार्ता करवा कर मामले को समाप्त कराया अगर यह मामला और आगे खिंचता तो विकासखंड पयागपुर अंतर्गत होने वाले सभी सरकारी काम की पेंडेंसी बढ़ जाती और ग्राम विकास में होने वाले कार्यों की गति भी धीमी पड़ जाती तथा ग्राम प्रधान के द्वारा कराए गए कार्यों का भुगतान भी नहीं मिल पाता और अगर समय से भुगतान नहीं मिल पाता तो पयागपुर विकासखंड अंतर्गत आने वाले सभी 69 ग्राम पंचायतों के प्रधानों में भारी असंतोष देखने को मिलता। इसी के तहत मिली जानकारी अनुसार आज बहराइच जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति बहराइच के पदाधिकारी एवं विकासखंड पयागपुर के समस्त कर्मचारियों के साथ वार्ता की गई और वार्ता काफी सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक रही। जिलाधिकारी के द्वारा आश्वासन भी दिया गया, तब जाकर प्रस्तावित धरना कार्यक्रम, जो 15. 9.2025 से होने वाला था, उसको स्थगित किया गया और यह निर्णय लिया गया कि जनपद के समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी पूर्व की भांति शासन के मंशानुरूप सरकारी कार्य सुचारू रूप से सम्पादित करते रहेंगे।




