गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु नेपाल सीमा पर विशेष निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ीकरण

अलीगढ़वा/सिद्धार्थनगर। नेपाल राष्ट्र में हो रहे आन्दोलन और हिंसा के सन्दर्भ में पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन एवं जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 ने थाना कपिलवस्तु के अलीगढ़वा भारत नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा का विशेष निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पैदल गश्त करते हुए भारतीय सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कड़ी निगरानी बनाये रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने एसएसबी के साथ समन्वय बढ़ाकर सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ करने, आपसी सहयोग से सीमावर्ती क्षेत्रों में शान्ति और कानून व्यवस्था बनाये रखने पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित किया। इसके अलावा उन्होंने सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्कता बरतने और समय समय पर त्वरित जानकारी के आदान-प्रदान को भी सुनिश्चित किया। इस अवसर पर असिस्टेन्ट कमाण्डेन्ट एसएसबी, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान (आईपीएस) तथा अन्य पुलिस व एसएसबी के अधिकारी कर्मचारीगण भी उपस्थित रहें। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरन्त नजदीकी पुलिस थाना पर दें। पुलिस प्रशासन ने पुनः स्पष्ट किया है कि प्रदेश में शान्ति, सुरक्षा और अपराधमुक्त वातावरण स्थापित करने के लिए वे कटिबद्ध हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष सतर्कता के साथ गश्त जारी रहेगा, ताकि नागरिक सुरक्षित महसूस करें और किसी भी प्रकार की अशान्ति को रोकने में सफलता प्राप्त की जा सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!