गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

डम्पर और बाइक के बीच टक्कर 01 की मृत्यु दूसरा घायल

पथरा बाजार। सडक एक्सीडेंट के मामले में शनिवार 06 सितम्बर को एक जान चली गई दूसरा घायल हो गया है । दोनों जीजा साले थे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार अपरान्ह 2.50 बजे के करीब कोतवाली बांसी के बसंतपुर निवासी शिवपूजन पुत्र बाबूराम (27) व मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के मदरहिया निवासी उसका साला प्रभु पुत्र राधेश्याम (17) मोटर साइकिल यूपी 58 एके 1711 टीवीएस राइडर से बांसी से डुमरियागंज की तरफ आ रहे थे कि टेढिया चौराहे पर पहुंचने से पहले पीछे से आ रहे डम्फर ने ठोकर मार दिया और चालक शिवपूजन डम्पर के पहिये के नीचे आ गये जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि उसका साला प्रभु दूर गिरा और हल्की चोट लगकर बाल बाल बच गया। डम्पर का ड्राइवर डम्पर लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया तथा दूसरे का एक प्राइवेट चिकित्सक द्वारा प्राथमिक चिकित्सा सुबिधा मुहैया कराया गया और परिजन आकर अपने घर ले गए।घटना के समय सपा नेता कमाल अहमद मौके पर पहुंच गए और घायल को अविलंब जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!