हमारी सरकार में जो सड़के कभी नहीं बनी थी, उसको हमने बनाने का काम किया है – सांसद पाल

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बेवां में डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल व सपा विधायिका सैय्यदा खातून ने गुरुवार को बेवां से लेकर भड़रिया तक मार्ग का शिलान्यास किया। आपको बता दे कि यह मार्ग 15 किलोमीटर लम्बा और 10 मीटर चौड़ा बनेगा। इसकी लागत 6190.00 लाख से बनेगा और इसको एक वर्ष में पूरा करना है। सांसद ने बताया कि हमारी सरकार में जो सड़के कभी नहीं बनी थी, उसको हमने बनाने का काम किया है। चाहे जिसकी सरकार रही हो, चाहे जो भी विधायक या सांसद रहे हो, उन्होंने कभी नहीं बनाया। लेकिन यहां की जनता ने हमको आशीर्वाद दिया है और एक-एक सड़क बनाकर हम उनके आशीर्वाद को पूरा कर रहे हैं और लगातार हमारी सरकार में काम होता रहेगा। डुमरियागंज विधायिका सैय्यदा खातून ने कहा कि कई बर्षों से ये सड़क बदहाल पड़ी थी। जिसको किसी ने बनवाया नहीं था। सपा सरकार ने कई सड़कों का निर्माण करवाया है। जिसके क्रम में आज बेवां से लेकर भड़रिया तक मार्ग का उद्घाटन किया जा रहा है। इस विधानसभा क्षेत्र में जितनी बदहाल सड़कें हैं, सब बनवाई जायेंगी। विधायिका ने कहा कि क्षेत्र में चौमुखी विकास कराना ही प्राथमिकता है। वहीं इसी कार्यक्रम में इनके पार्टी के नेता रामकुमार उर्फ चिंकू यादव द्वारा जिले की बिथरिया और जब जबजौवा काजी पोखरा मार्ग का भी मुद्दा उठाया गया। जिसको सांसद ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को नोट कर जल्द इस पर भी काम करायें जाने की बात कहीं। वही जिले में हो रही चोरी और रात में उड़ रहे ड्रोन पर जब संसद से सवाल किया गया, तो उनका कहना था कि मैंने आईजी से बात किया है। डीएम और एसपी भी बयान जारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया है कि इसके बारें में जांच की जा रही है, जांच करके कार्रवाई किया जायेगा। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक तरफ सरकार ड्रोन उड़ाने को लेकर रोक लगा रही है, वही रात में सैकड़ों ड्रोन अलग-अलग गांव में उड़ रहे हैं। ग्रामीणों में भय का माहौल है और रात-रात भर जाकर लोग अपने गांव की रखवाली कर रहे हैं। चोरों द्वारा घरों को निशाना बनाकर चोरी किया जा रहा है। अब देखना यह होगा शासन प्रशासन इस पर किस तरीके से लगाम लगा पता है या यह इसी तरीके से जारी रहेगा। इस दौरान भाजपा व सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।




