जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

सिद्धार्थनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में बुधवार को कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के पश्चात कांग्रेस जनों ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पं0 कमलापति त्रिपाठी जी की जयन्ती मनाई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर सभी कांग्रेस जनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पंडित कमलापति त्रिपाठी जी कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित नेता थे। उन्होंने स्वतंत्रता आन्दोलन में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी की और आजादी के बाद केन्द्र व राज्य में विभिन्न पदों पर रहकर जनता की सेवा की। 03 सितम्बर को कमलापति त्रिपाठी जी की जयन्ती पर हम सब उन्हें सादर नमन करते हैं। जिला कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि जनपद में संगठन सृजन अभियान सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। जनपद के सभी ब्लाकों की कमेटी बन गई है और पूरे जनपद में 94 मण्डल कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं और वह सभी मण्डल अध्यक्ष अपने मण्डल की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन कर चुके हैं। अब जनपद के सभी बूथों पर 11 सदस्यीय बूथ कमेटी का गठन किया जाना है। बूथ कमेटी के गठन में जनपद के हर नेता, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मजबूती से सहयोग कर जल्दी से जल्दी बूथ कमेटी का गठन सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर राम चन्दर पाण्डेय, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, अनिल सिंह अन्नू, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, सादिक अहमद, रंजना मिश्रा, रियाज मनिहार, गालिब बिसेन, सुदामा प्रसाद, इश्तियाक चौधरी, कन्हैया पाण्डेय, आसिफ रिज़्वी, ऋषिकेश मिश्रा, सबरे आलम, होरी लाल श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, गुल मोहम्मद, कौलेश्वर पासवान, अवध बिहारी, सिरपत गौड़, राजन श्रीवास्तव, विक्की रिज़्वी, मोबीन खान, पप्पू खान, अकबर अली, वलीउल्लाह हाशमी, पवन पाण्डेय, बीपतराम शर्मा, परमहंस मिश्रा, श्रीमती रुखमीना, श्रीमती मीना, ओमप्रकाश दूबे, शौकत अली, फहद अहमद, जितेन्द्र मिश्रा सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।




