गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

06 व्यक्तियों के खातों में भेजी गई रू. 24 लाख की अहेतुक सहायता

10 व्यक्तियों के खातों में भेजी गई रू. 3.75 लाख की पशु सहायता राशि

बहराइच । जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि विभिन्न आपदाओं अन्तर्गत जिले के 06 व्यक्तियों के बैंक खातों में अहेतुक सहायता के रूप में रू. 24 लाख तथा 10 व्यक्तियों के बैंक खातों में पशु सहायता के रूप में रू. 3.75 लाख इस प्रकार 16 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 27.75 लाख की सहायता राशि भेजी गई है। तहसील नानपारा अन्तर्गत 03 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 12 लाख, मिहींपुरवा (मोतीपुर) व महसी में 01-01 व्यक्ति के बैंक खाते में रू. 04-04 लाख, इस प्रकार 05 व्यक्तियों के बैंक खातों में अहेतुक सहायता के रूप में रू. 20 लाख की धनराशि 18 अगस्त 2025 को हस्तान्तरित की गई है। इसी प्रकार तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) अन्तर्गत 01 व्यक्ति के बैंक खाते में अहेतुक सहायता के रूप में रू. 04 लाख तथा तहसील महसी, कैसरगंज, नानपारा एवं पयागपुर में कुल 10 व्यक्तियों के बैंक खातों में पशु सहायता के रूप में 3.75 लाख की धनराशि 28 अगस्त 2025 को हस्तान्तरित की गई है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!