गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जन्माष्टमी पर डांस करने पर युवकों को कपड़े उतरवाकर पीटा, खम्भे से बांधकर लाठी-डण्डों और बेल्टों से घन्टों पीटा

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के थानाक्षेत्र त्रिलोकपुर के पड़िया चौराहे का 16 अगस्त के कृष्ण जन्माष्टमी की रात डीजे डांस के दौरान पुरानी रंजिश और मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने तीन युवकों को बिजली के खम्भे से बांधकर घन्टों तक बेल्टों से पीटा। जिसका बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में डुमरियागंज के केदारनाथ कालोनी निवासी आयूष मिश्र, मनीष व इशान्त को रस्सी से खम्भे में बंधे नजर आ रहे हैं, उनके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। वहीं सबसे शर्मनाक बात यह रही कि पीड़ितों में एक 15 साल का नाबालिग भी शामिल था, लेकिन न तो गांव वालों ने मदद की और न ही पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की। मार-पीट के दौरान सोने की कपड़े उतरवायें व बिजली के खम्भे से बांध दिया। फिर लाठी-डण्डों से बेरहमी से पीटा। मारपीट के दौरान सोने की चेन भी छीन ली और आयुष की स्कूटी तोड़कर नाले में फेंक दी। इतना ही नहीं, पीड़ितों का आरोप है कि दबंगों ने नाबालिग समेत तीनों को जबरन मूत्र तक पिलाया। युवकों के शरीर पर गहरे चोट के निशान हैं। चीख-पुकार सुन गांव वाले भी सहम गए लेकिन किसी ने मदद करने की हिम्मत नहीं की क्योंकि आरोपियों की पहुंच पुलिस तक बताई जाती है। पीड़ित आयुष मिश्रा के पिता ने थाने में नामजद तहरीर दिया है। पड़िया गांव निवासी इन्द्रेश पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, चन्दन पाण्डेय, सचिन पाण्डेय व तुषाल पाण्डेय पर उनके बेटे व उसके दोस्तों को बांध कर पीटने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि आयुष मिश्रा अपने दोस्तों के साथ अपने चाचा के घर से आ रहा था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!