उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
तेज रफ्तार ट्रक ने ली 22 वर्षीय युवक की जान

सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय पर दोपहर 2.00 बजे के आसपास सनई चौराहे पर एक तेज रफ्तार जा रही ट्रक ने बाइक सवार की जान लेली आपको बता दे की सूत्रों के अनुसार नौगढ़ की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइड में चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाइक सवार का नाम राजा शर्मा पुत्र बब्लू शर्मा है जो जिला मुख्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड के रहने वाले है। आपको बता दें कि अपने पूरे परिवार का एकमात्र सहारा राजा शर्मा था। जो टेंपो की एजेंसी ओपन कर पूरे परिवार को चल रहा था इस घटना ने जहां पूरे परिवार को झकझोर दिया तो वहीं पूरे जिले मुख्यालय पर शोक की लहर फैल गई।




