Uncategorized
हर घर तिरंगा कार्यक्रम को जिलाधिकारी नें कलेक्ट्रेट परिसर से दिखाई हरी झण्डी

सिद्धार्थनगर। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत तिरंगा रैली कलेक्ट्रेट परिसर से पुलिस लाइन पर समाप्त हुआ। तिरंगा रैली में जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, डीडीओ सतीश सिंह, डीपीआरओ वाचस्पति झा, बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक, स्वयं सहायता समूह की महिलायें, पंचायती राज विभाग के कर्मचारी, पुलिस विभाग के जवान, एनसीसी कैडेट, जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी गण द्वारा प्रतिभाग किया गया। तिरंगा रैली में लगभग 1000 से अधिक लोगो द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा झण्डा लगाये तथा उसकी फोटो अपलोड करे।
