बांसी पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी का आरोपी 01 को किया गिरफ्तार

बांसी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसी मयंक द्विवेदी के कुशल निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक बांसी सन्तोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में रविवार को बांसी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 159/2025 धारा 74, 333, 352, 351(3) बीएनएस व 5/6, 7/8 पाक्सो एक्ट व 3(1)ध, 3(2)5ए एससी एसटी एक्ट सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त रियाज पुत्र मो0 जम्मा साकिन मो0 पन्तनगर थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम एएसआई शम्स जावेद खान, हेड कांस्टेबल रामशब्द यादव, कांस्टेबल राकेश यादव मौजूद रहें।




