दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

बलरामपुर। नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जनपद के डगमारा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल हर्रैया पुलिस और औषधि निरीक्षक की संयुक्त कार्रवाई में मानव उपयोग की दवाओं की तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। टीम ने 80 प्रकार की संदिग्ध दवाओं को जब्त करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर छा अगस्त को सुबह लगभग 9रू45 बजे संयुक्त टीम ने खैरवान बांध के पास छापेमारी की। यह स्थान भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 5.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मौके पर दो मोटरसाइकिलें पाई गईं एक नेपाल नंबर (रा.ह.प 4655) और दूसरी भारत नंबर (न्च् 47 ।ठ 4568)। एक बाइक पर सवार युवक के पास दो कार्टनों में रखी गई भारी मात्रा में दवाएं बरामद की गईं। गिरफ्तार युवक की पहचान बद्री प्रसाद मौर्य, पुत्र महादेव प्रसाद, निवासी ग्राम चौधरीडीह, थाना हर्रैया, जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में युवक दवाओं के स्रोत और गंतव्य के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। बरामद दवाओं को थाना हर्रैया लाया गया, जहां औषधि निरीक्षक बलरामपुर की देखरेख में उसे सुरक्षित रखा गया। प्रारंभिक जांच के बाद सभी दवाओं के सैंपल परीक्षण हेतु गोरखपुर प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। प्रशासन को आशंका है कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही दवा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। एसएसबी और पुलिस संयुक्त रूप से इस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई हैं। इस कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सक्रिय तस्करों के खिलाफ प्रशासन की सतर्कता और कड़ी निगरानी का संकेत मिलता है। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।
नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जनपद के डगमारा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल हर्रैया पुलिस और औषधि निरीक्षक की संयुक्त कार्रवाई में मानव उपयोग की दवाओं की तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। टीम ने 80 प्रकार की संदिग्ध दवाओं को जब्त करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर छा अगस्त को सुबह लगभग 9रू45 बजे संयुक्त टीम ने खैरवान बांध के पास छापेमारी की। यह स्थान भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 5.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मौके पर दो मोटरसाइकिलें पाई गईं एक नेपाल नंबर (रा.ह.प 4655) और दूसरी भारत नंबर (न्च् 47 ।ठ 4568)। एक बाइक पर सवार युवक के पास दो कार्टनों में रखी गई भारी मात्रा में दवाएं बरामद की गईं। गिरफ्तार युवक की पहचान बद्री प्रसाद मौर्य, पुत्र महादेव प्रसाद, निवासी ग्राम चौधरीडीह, थाना हर्रैया, जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में युवक दवाओं के स्रोत और गंतव्य के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। बरामद दवाओं को थाना हर्रैया लाया गया, जहां औषधि निरीक्षक बलरामपुर की देखरेख में उसे सुरक्षित रखा गया। प्रारंभिक जांच के बाद सभी दवाओं के सैंपल परीक्षण हेतु गोरखपुर प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। प्रशासन को आशंका है कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही दवा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। एसएसबी और पुलिस संयुक्त रूप से इस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई हैं। इस कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सक्रिय तस्करों के खिलाफ प्रशासन की सतर्कता और कड़ी निगरानी का संकेत मिलता है। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।




