गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

महुआरा-बगड़ीहवा मार्ग पर बरसात का भरा हुआ पानी

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज क्षेत्र के बेंवा-भारतभारी मार्ग से महुआरा जाने वाला रास्ता बारिश के कारण बाधित हो गया है। रविवार को हुई बारिश से बगडिहवा गांव के पास सड़क पर पानी भर गया है। इस मार्ग से लगभग एक दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन होता है। यह रास्ता उनके लिए समय और दूरी बचाने वाला है। अब लोगों को महुआरा पहुंचने के लिए लम्बी दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीण सम्पर्क मार्गों की स्थिति बहुत खराब है। सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं और बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं। बारिश के बाद इन गड्डों में पानी भर जाने से राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। महुआरा तक जाने के लिए बेवा-भारतभारी मार्ग से बगडीहवा होते हुए जाना पड़ता है। ग्राम सड़क योजना मार्ग से महुआरा की दूरी लगभग 02 किलोमीटर है। इस सड़क का निर्माण वर्ष 2010-11 में पीडब्लूडी विभाग द्वारा किया गया था। निर्माण में लगभग 52 लाख रुपए खर्च हुए थे। लेकिन वर्तमान में यह मार्ग कच्ची सड़क में बदल गया है। विभाग ने आज तक इस मार्ग की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया। क्षेत्र के राम सवारे, मुकेश, नसीम, कृष्णा वर्मा, इश्तियाक, रमेश, मुनव्वर हुसैन और नरेश कुमार ने सड़क मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों द्वारा वादा किया जाता है, लेकिन चुनाव के बाद कोई ध्यान नहीं देता।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!