गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

राजा ऐश्वर्यराज सिंह ने मुख्यमंत्री से मिलकर रखा राजभवन के सुन्दरीकरण का प्रस्ताव

बस्ती। ऐश्वर्य राज सिंह ने पूर्व सांसद औरंगाबाद सुशील कुमार सिंह एवं राजमाता श्रीमती आशिमा सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बस्ती समेत पूर्वांचल के ऐतिहासिक महत्व वाले जिलों के विकास का प्रस्ताव रखा। उन्हाने कहा अयोध्या से निकट होने के कारण बस्ती और आसपास के जिलों की ऐतिहासिक धरोहरों और इमारतों का महत्व काफी बढ़ गया है। इनका सुन्दरीकरण और विकास कर देश और दुनियाभर के पर्यटकों का ध्यान खींचा जा सकता है। इससे सरकार को राजस्व का फायदा होगा और निजी क्षेत्रों में भी विकास की अपार संभावनायें विकसित होंगी। बस्ती राज्य का अपना एक इतिहास रहा है। राजभवन और इसके परिसर का सुन्दरीकरण कराकर इसे बेहद आकर्षक बनाया जा सकता है। ऐश्वर्य राज सिंह ने मीडिया को जारी विज्ञप्ति में कहा कि मौजूदा सरकार उत्तर प्रदेश के धार्मिक महत्व वाले स्थानों और मंदिरों के विकास पर पर्याप्त धन खर्च कर रही है। ऐसे में इन्ही उद्देश्यों में धार्मिक महत्व वाले इमारतों और जिलों के विकास का लक्ष्य जुड़ जाये तो तस्वीर बदल सकती है। ऐश्वर्य राज सिंह के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने अमल किया तो पूर्वांचल के कुछ जिलों का महत्व अत्यधिक बढ़ जायेगा और वे जिले पर्यटन मार्ग से सीधे जुड़ जायेंगे। इससे सरकार और जनता तथा निजी क्षेत्र का भला होगा। उन्होने द्विजेश मार्ग से राजभवन तक की सड़क के चौड़ीकरण का ममाला उठाया। वे मुख्यमंत्री से मिलकर वे उत्साहित थे। कहा सीएम की सकारात्मक सोच का लाभ निश्चित रूप से मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!