उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
झोपड़ी में लगी आग, दहेज का सामान व नगदी जला

बिस्कोहर/सिद्धार्थनगर। जिले के थानाक्षेत्र त्रिलोकपुर अन्तर्गत बबुरहा गांव में मंगलवार देर रात एक झोपड़ी में आग लगने से गृहस्थी का पूरा सामान और बेटी की शादी के लिए रखा दहेज का सामान जलकर राख हो गया। आपको बता दें कि आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक झोपड़ी पूरी तरह राख हो चुकी थी। वहीं पीड़ित धनीराम यादव ने बताया कि झोपड़ी में उनके पिता घर्रिन यादव सो रहे थे। आधी रात के बाद अचानक अज्ञात कारणों से आग भभक उठी। लपटों की तपिश से जब उनकी नींद टूटी तो उन्होंने शोर मचाया और तुरन्त झोपड़ी में बंधी भैंस को खोलकर बाहर निकाला।




