गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

खंड विकास अधिकारी पयागपुर ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर / बहराइच । खंड विकास अधिकारी पयागपुर दीपेन्द्र पाण्डेय ने मंगलवार को ग्राम पंचायत पैडी अंतर्गत कल्हवापुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुनीता देवी केंद्र से अनुपस्थित पाई गईं। विद्यालय के शिक्षकों एवं ग्रामीणों से प्राप्त लिखित बयानों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि पुनीता देवी की उपस्थिति अनियमित रहती है जिससे केंद्र की कार्यप्रणाली बाधित हो रही है।
ग्रामीणों ने यह भी शिकायत दर्ज कराई कि केंद्र पर छोटे बच्चों हेतु आवंटित पोषाहार का वितरण नियमित रूप से नहीं किया जा रहा है। यह स्थिति बच्चों के पोषण और पूर्व-प्राथमिक शिक्षा दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। खंड विकास अधिकारी ने संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्री के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!